Movie prime

बीकानेर में श्री मुरली मनोहर धोरा पर गीता जयन्ती महोत्सव, संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन

 
बीकानेर में श्री मुरली मनोहर धोरा पर गीता जयन्ती महोत्सव, संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन
आज श्री मुरली मनोहर धोरा पर, भीनासर, बीकानेर में गीता जयन्ती के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में (नो दिवसीय) समारोह के चौथे दिन भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 10 दिसम्बर 2024 तक सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। कथा का वाचन पूज्य संत श्री गोपीराम जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा का लाभ ले रहे हैं। 11 दिसम्बर 2024 को गीता जयन्ती का महा उत्सव मनाया जाएगा। यह महोत्सव प्रति वर्ष परम पूज्य स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से श्री मुरली मनोहर धोरा पर बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है। संत गोपीराम जी महाराज के अनुसार गीता जयन्ती भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच महाभारत युद्ध के समय हुई संवाद की महत्वपूर्ण घटना को याद करती है, जो आज भी जीवन के मार्गदर्शन के रूप में हमारे साथ है। इस आयोजन में बीकानेर शहर के प्रमुख स्थानों से कथा में आने-जाने के लिए श्री मुरली मनोहर धोरा सत्संग समिति द्वारा निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो रही है।