बीकानेर : भाजपा आज कोटगेट पर धीरज साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगी....
Dec 9, 2023, 11:11 IST

झारखंड से कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर बीकानेर भाजपा आज कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 250 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिलने पर भाजपा द्वारा इसके विरोध में धीरज साहू का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला दहन व प्रदर्शन दोपहर तीन बजे होगा। ......