बीकानेर के जसरासर में मकान निर्माण के दौरान दुर्घटना, एक की मौत
Sep 14, 2024, 10:39 IST

बीकानेर। मकान का निर्माण करते समय गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र में 12 सितम्बर की सुबह करीब 11 बजे की है। जहां पर मोहनलाल पुत्र प्रहलादराम अपने घर पर मकान के निर्माण का कार्य कर रहा था। अचानक अडाण से नीचे गिर गया। जिसके चलते वह घायल हो गया। जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई भैराराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।