Movie prime

केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... पढ़े खबर

 
केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... पढ़े खबर
बीकानेर । केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के बोनस व डीए को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसे में राज्य के छह लाख से भी अधिक कर्मचारियों को दीपावली पर सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने के बाद कभी भी आदेश जारी हो सकते है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों का चार फीसदी डीए बढ़ाया है। उसके बाद राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। यदि यह डीए बढ़ता है तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को फायदा मिलेगा। खबर के मुताबिक केन्द्र सरकार के समान ही राज्य के कर्मचारियों को बोनस मिल सकता है।