Bikaner: युथ कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस से बहस
Aug 14, 2025, 14:28 IST
Bikaner: एक तरफ सीएम भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ बीकानेर कमिश्नर ऑफिस पर हंगामा मच गया। दरअसल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर लाल कूकणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी बहस हुई। Bikaner
देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया और पुलिस व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर लाल कूकणा और तोला राम सियाग समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। Bikaner