Bikaner: NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव, निकाली छात्र चेतना यात्रा
Bikaner News: 13 अगस्त, 2025 को पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बैराड़ के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। छात्रों ने गांधी पार्क से शिक्षा बोर्ड तक पैदल मार्च किया, जहाँ उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि छात्र संघ चुनावों पर इतने लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनकी चिंताओं का समाधान बाधित हो रहा है। बैराड़ ने सरकार और प्रशासन से छात्र संघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग की।
इस अवसर पर, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा, "यह केवल चुनाव की लड़ाई नहीं है, बल्कि छात्रों की आवाज़ और अधिकारों की बहाली की लड़ाई है। अगर सरकार जल्द ही चुनावों की घोषणा नहीं करती है, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज़ होगा।" पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बैराड़ ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्रों की आवाज़ को कोई मंच नहीं मिल पा रहा है, जिससे छात्र संघ विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मुद्दों, जैसे फीस, आवास, पुस्तकालय, सुरक्षा और भोजन कक्ष आदि को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से नहीं उठा पा रहा है। नोखा सांसद सुशीला डूडी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को लोकतंत्र की बुनियादी समझ और उसमें भागीदारी का वास्तविक अवसर प्रदान करते हैं। इससे वे भविष्य में अच्छे नागरिक और जागरूक मतदाता बनते हैं।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशना राम सियाग ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, संवाद और टीम वर्क जैसे जीवन के लिए आवश्यक गुणों का विकास होता है। संगठन के महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर अभिषेक रॉयल, राजपाल कुलहरि, बीरबल मुंड, पूनमचंद भांभू, महेंद्र चौधरी, विश्वास सांगवान, श्रीकिशन गोदारा, अशोक बुधिया, तोला राम सियाग, अशोक मेघवाल, जितेंद्र कस्वां, दीपक चौधरी, मुनी राम बैरड़, सुरेश जाखड़, हंसराज गोदारा, मुरली गोदारा, सीता राम डूडी, सुनील डूडी, सुरेंद्र जाखड़, श्रवण जाखड़, रोहित बाना, मुरली गोदारा सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
Bikaner News