Movie prime

Bikaner Crime: अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, बीठनोक निवाली महिला और उसका प्रेमी नामजद 

 
BIKANER Crime

Bikaner Crime: मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में बिछवाल औद्योगिक एस्टेट के पास एक मकान में बिठनोक निवासी एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को शनिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी मौत के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, मां व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार, जब्बार खान ने रिपोर्ट में बताया कि बिठनोक निवासी उसके भाई असगर का बिछवाल औद्योगिक एस्टेट में मकान था, जिस पर उसकी पत्नी जायदा ने अवैध कब्जा कर रखा था। 

शनिवार को जब असगर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी जायदा, उसकी मां व बिठनोक निवासी खलील खान ने उस पर हमला कर दिया। असगर घर के सामने सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पर खलील के साथ अवैध संबंध होने का आरोप है। इसी के चलते असगर उससे अलग होकर गांव में रहने लगा था। इस घटना में जायदा के कथित प्रेमी खलील पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर पहले भी सार्वजनिक सुनवाई हो चुकी है। Bikaner Crime