Movie prime

Bikaner: पुरानी बजरी की खान के ऊपर बना मकान धंसा, कोई हताहत नहीं 

बड़ा हादसा टला

 
BIKANER NEWS

Bikaner News: बीकानेर में बीते रात (2 अगस्त) भीषण धमाके के बाद घर ढह गया। यह घटना नोखा में रोरा रोड पर सिनेमा घर के पीछे पुरानी बजरी की खानों की है। पिछली रात बजरी की खानों के ऊपर बना एक घर भीषण धमाके के साथ ढह गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, घर जमीन में लगभग 30 फीट नीचे चला गया। 

मकान मालिक टेंट का काम करता है। घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

प्रशासन ने भविष्य में किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर आसपास के 7 घरों को खाली करा लिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहाँ बजरी की खाने है जो बहुत पुरानी है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। Bikaner News