Movie prime

Haryana Breaking News: हरियाणा के इस मशहूर सिंगर का इंस्टाग्राम पेज ससपेंड, जाने वजह

 
Haryana Breaking News: हरियाणा के इस मशहूर सिंगर का इंस्टाग्राम पेज ससपेंड, जाने वजह
Haryana Breaking News: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पहले उनके कई गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और अब दूसरी बार उनके इंस्टाग्राम पेज को निलंबित कर दिया गया है। इससे मासूम शर्मा के साथ इनके पुरे परिवार को झटका लगा है। इसकी जानकारी विकास आर्य ब्राह्मणवास ने मीडिया से बात कर के दी।

Haryana Breaking News

यह पृष्ठ पिछले कुछ वर्षों से मासूम शर्मा के संगीत, लाइव शो और व्यक्तिगत जीवन पर अपडेट साझा कर रहा था और प्रशंसकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाए रखा था। विकास आर्य का कहना है कि उन्हें अभी तक समझ नहीं आया है कि इंस्टाग्राम ने इन पेजों को क्यों निलंबित कर दिया है। कोई विशिष्ट कारण या चेतावनी नहीं दी गई थी। उनकी टीम इस मामले पर तकनीकी और कानूनी सलाह ले रही है और लगातार इंस्टाग्राम से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सरकार ने इस साल हरियाणा में बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर कार्रवाई शुरू की थी। पहले ही दिन यूट्यूब से 7 गाने हटा दिए गए। इनमें से 4 अकेले मासूम शर्मा के थे। इसके बाद मासूम के कई लोकप्रिय गीतों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। Haryana Breaking News