Movie prime

Bikaner: सोशल मीडिया स्टार्स मोनिका और करिश्मा की गिरफ्तारी, जाने क्या है मामला 

 
BIKANER NEWS

Bikaner: सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहने वाली बीकानेर की युवती मोनिका राजपुरोहित और बीकानेर क्वीन करिश्मा राजपुरोहित पुलिस हिरासत में हैं। कुछ दिन पहले दोनों बहनों ने शहर में जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद मामला सदर थाने तक पहुँच गया।

खबरों के मुताबिक, मोनिका और करिश्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सदर थाना क्षेत्र के ढोला मारू होटल के सामने स्टॉल लगाने वाले एक युवक और उसकी माँ के साथ मारपीट की। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भीड़ जमा हो गई। Bikaner

पीड़िता और उसकी माँ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दोनों महिलाओं ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। पुलिस ने आज हस्तक्षेप करते हुए मोनिका और करिश्मा को गिरफ्तार कर लिया। Bikaner

सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानून-व्यवस्था भंग करने का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।