Bikaner News: राजस्थान में कानून व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए अधिकारियों की हुई नियुक्ति, इन्हें मिली बीकानेर रेंज की जिम्मेदारी
Nov 24, 2025, 08:36 IST
Bikaner News: राज्य में कानून व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य की सभी 9 रेंज में ADG रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ADG लॉ एंड ऑर्डर ने शनिवार रात एक आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, ADG प्रशाखा माथुर को जयपुर कमिश्नरेट का इंचार्ज बनाया गया है। बीजू जॉर्ज जोसेफ को बीकानेर रेंज, संजीव कुमार नरजारी को उदयपुर रेंज और विशाल बंसल को जोधपुर कमिश्नरेट की ज़िम्मेदारी दी गई है। Bikaner News