Bikaner News: तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो कैम्पर की टक्कर से पिता-पुत्र हुए घायल

 

Bikaner News: शहर के गंगासागर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 9 सितंबर 2025 की है, जब वे खेत से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दुलीचंद और उनके पिता ओमप्रकाश बाइक से घर लौट रहे थे। जयपुर-जोधपुर बाईपास रोड पर मुस्कान होटल के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुलीचंद को इस हादसे में मामूली चोटें आईं, जबकि उनके पिता ओमप्रकाश के दोनों हाथ, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए एमएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 सितंबर को उनकी सर्जरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई अशोक कुमार को सौंप दी है। Bikaner News