Bikaner News: विद्युत दुर्घटना में मृतक के परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि 

जाने विस्तार से 

 

Bikaner News: साबणिया गांव निवासी हंसराज मेघवाल की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो गई। गुरुवार को लूणकरणसर पंचायत समिति में प्रधान कानाराम गोदारा, महाजन मंडल अध्यक्ष सावन पुरोहित, एसडीएम दयानंद रूयल, विकास अधिकारी किशोर कुमार चौधरी, छगनलाल सियाग, महाजन सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार लेघा ने मृतक की पत्नी सोना देवी को सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपए का चेक सौंपा। 

प्रधान कानाराम गोदारा ने बताया कि मंत्री ने विद्युत निगम को मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने के आदेश दिए थे। विद्युत निगम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार को चेक सौंप दिया। Bikaner News