Movie prime

Bikaner: अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, सादुल सिंह सर्किल का मामला

 
bikaner news

Bikaner: सादुल सिंह सर्किल में एक शव मिलने की सूचना मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी राजकुमार खड़गावत ने कोटगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे सादुल सिंह सर्किल के पास एक 60 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। 

जब उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bikaner

शिकायतकर्ता ने बताया कि अभी तक उस अज्ञात व्यक्ति के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Bikaner