Bikaner: महिला पुलिसकर्मी के प्लाट पर कब्जे का प्रयास, मामला दर्ज
Aug 3, 2025, 11:34 IST
Bikaner: बीकानेर से पुलिसकर्मी द्वारा खरीदे गए भूखंड पर कब्जे करने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता महिला पुलिसकर्मी अनीता प्रताप सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला न्यायालय में पेश इस्तगासे के माध्यम से दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उदासर में ट्रायो नगर नाम की एक कॉलोनी बनाई थी। यह कॉलोनी चक 12 बीएसएम में थी। आरोपी उसका प्रबंधक था। शिकायतकर्ता ने 28 जनवरी, 2009 को रघुनाथ सिंह शेखावत से एक भूखंड खरीदा था। रघुनाथ ने 29 सितंबर, 1998 को अनिल पारीक से प्लॉट खरीदा था।
अब आरोपी नकली दस्तावेज तैयार करके उक्त भूखंड पर कब्जा कर रहे हैं। वे उसे भूखंड से बेदखल करना चाहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।