Movie prime

नोखा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

 
नोखा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
नोखा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि 29 जून को निहाल चंद बिश्नोई के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने नाबालिग को रात के समय उसकी ढाणी से बाहर बुलाया और उठाकर अपनी ढाणी ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। मुखबीर की सुचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।