Anta By Election: राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में आज पूर्व CM गेहलोत भरेंगे हुंकार, CM भजनलाल कल करेंगे दौरा
रविवार को ठम जाएगा चुनाव प्रचार
Anta By Election: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दो दिन शेष हैं। प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आज अंता आएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल अंता आएंगे। अगले दो दिनों तक भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता प्रचार में व्यस्त रहेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार देर रात अंता पहुँचे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अंता में प्रचार कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रविवार को अंता आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी शनिवार को अंता आने का कार्यक्रम है। Anta By Election
सचिन पायलट ने किया रोड शो
इससे पहले, 5 नवंबर को सचिन पायलट ने अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो किया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रमोद जैन भाया को भारी जीत दिलाने की अपील की थी। Anta By Election
अंता उपचुनाव - त्रिकोणीय मुकाबला
अंता उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएँगे। यह उपचुनाव त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा इस सीट के लिए मैदान में हैं। Anta By Election