{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Vande Bharat Express Train: राजस्थान के इस शहर वालों को जल्द मिल सकती है Good News! शुरू हो सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेल मंत्री से शेखावत ने की मुलाकात 

 

Vande Bharat Express Train: जोधपुर-दिल्ली रूट पर यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। बीते सोमवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि यह ट्रेन जोधपुर से सुबह जल्दी रवाना होगी और उसी दिन दोपहर में दिल्ली से वापस आएगी। इससे यात्रियों को उसी दिन यात्रा करने में सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।

ऐतिहासिक मांग:
लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग को देखते हुए शेखावत की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। इससे जोधपुर और जयपुर समेत विभिन्न रूटों पर आने वाले सभी जिलों के निवासियों को राजधानी से तेज़, सुरक्षित और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही, वाणिज्य, शिक्षा और पर्यटन जैसे सभी क्षेत्रों को लाभ होगा। Vande Bharat Express Train

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सुझाव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और विश्वास जताया कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस मार्ग के संबंध में वंदे भारत द्वारा जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
Vande Bharat Express Train