Rajasthan Weather Alert: आज इन 4 जिलों में IMD ने जारी किया शीतलहर का येलो अलर्ट
जाने मौसम का पूर्वानुमान
Rajasthan Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले सप्ताह राज्य में शुष्क मौसम रहने और तापमान में कोई खास बदलाव न होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को झुंझुनू, सीकर, नागौर और चूरू के लिए पीली शीत लहर की चेतावनी जारी की।
17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सीकर, फतेहपुर और नागौर में रात का तापमान लगभग पाँच डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 5.3 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Rajasthan Weather Alert
जयपुर: सुबह 7 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
जयपुर में भी सर्दी का असर जारी है। रात में चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शहर में सोमवार सुबह 7 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. Rajasthan Weather Alert
इन शहरों में न्यूनतम तापमान
अलवर: 9
पिलानी: 8.5
चित्तौड़गढ़: 8.2
करौली: 7.6
दौसा: 6.4
लूणकरनसर: 6.8
झुंझुनू: 9.1
डबोक: 8.5
जोधपुर: 9.9
चूरू: 7.9
अंता बारां: 7.9
जालोर: 8.1
Rajasthan Weather Alert