{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Rajasthan Weather Alert: माउंट आबू में 'हाड़-तोड़' ठंड, मौसम विभाग ने की राजस्थान के लिए ये भविष्यवाणी  

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 

Rajasthan Weather Alert: उत्तरी सर्द हवाओं के प्रभाव से राज्य में शीतलहर जारी है। माउंट आबू में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी तापमान शून्य से नीचे था। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाँकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और आसमान साफ ​​और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। इसके अलावा, तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा और धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।

माउंट आबू में ठंड नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहने के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण खुले मैदानों, सोलर पैनल, वाहनों की छतों, खेतों और पेड़ों के पत्तों पर बर्फ की परत जम गई। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई, कई लोगों को अपने वाहनों को धक्का देकर चलाना पड़ा। अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। Rajasthan Weather Alert

सुबह का कोहरा
सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंट गया। सुबह और शाम को ठंडी हवाएँ चलती रहीं। दिन में साफ़ आसमान और चटख धूप के साथ, देश-विदेश से आए पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया और घाटियों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में लिपटे पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें खींचते नज़र आए। पर्यटकों ने गरमागरम व्यंजनों, कढ़ाई-दूध, मूंगफली और अन्य व्यंजनों का भी आनंद लिया। सर्द शाम के कारण लोग जल्दी अपने घरों और होटलों में लौट आए। Rajasthan Weather Alert

17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा
मौसम विभाग के अनुसार, 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, नागौर में 5.5, फतेहपुर में 5.3, भीलवाड़ा में 8.9, वनस्थली में 9.1, अलवर में 8.6, पिलानी में 8.8, सीकर में 6.8, चित्तौड़गढ़ में 8.3, डबोक में 9, चूरू में 8.4, अंता में 7.9, संगरिया में 7.2, सिरोही में 7.1, 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. करौली में 7.1, दौसा में 7.1, लूणकरनसर में 6.2 और झुंझुनू में 9.5 प्रतिशत तापमान दर्ज किया गया। अगले सात दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. Rajasthan Weather Alert