{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Haryana news : हरियाणा में सैनी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इन परिवारों को मिलेंगे प्लॉट

 

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार करीब 25,000 पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित करने जा रही है। ये प्लॉट उन लोगों को दिए जाएंगे जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है।

ख़बरों की माने तो, इस योजना के तहत सरकार 17 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सभी जिलों से डीसी की रिपोर्ट भी सरकार को प्राप्त हो चुकी है, और आवंटन की प्रक्रिया पंचायत विभाग द्वारा पूरी की जाएगी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, जिन लाभार्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हीं में से ड्रॉ के माध्यम से चयन किया गया है। राज्य सरकार ने 561 गांवों और 16 कस्बों की सूची तैयार की है, जहां यह प्लॉट दिए जाएंगे। ये प्लॉट करीब 50 गज क्षेत्रफल के होंगे। इस योजना के तहत 14 जिलों के 55 ब्लॉकों को शामिल किया गया है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, यानी जैसे-जैसे ज़मीन उपलब्ध होगी, वैसे-वैसे प्लॉटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।Haryana news

जिला अनुसार प्लॉटों का आवंटन

  • भिवानी- 39 प्लाट
  • फरीदाबाद- 33 प्लाट
  • फतेहाबाद-165 प्लाट
  • हिसार- 766 प्लाट
  • कैथल- 87 प्लाट
  • करनाल- 2111 प्लाट
  • कुरुक्षेत्र- 1834 प्लाट
  • महेंद्रगढ़- 313 प्लाट
  • नूंह- 449 प्लाट
  • पानीपत- 258 प्लाट
  • रोहतक- 252 प्लाट
  • सिरसा- 2398 प्लाट
  • सोनीपत- 784 प्लाट
  • यमुनानगर- 86 प्लाट