{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Weather Forecast Today Live: राजस्थान से लेकर पंजाब-दिल्ली तक, खूब बरसेंगे मेघा, झमाझम बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट 

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 

Weather Forecast Today Live: देश के कई राज्यों में मानसून जोरों पर है, कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, दिल्ली में भी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार आज यहां भी ऐसी ही स्थिति रहेगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में लोगों को इस पूरे सप्ताह इसी तरह के बारिश का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली की जलवायु की बात करें तो यहां प्रदूषण में पहले की तुलना में कमी आई है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे एक्यूआई 101 दर्ज किया गया।

राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
कोटा, सवाई माधोपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, हाथरस सिटी, कासगंज, कानपुर अनवरगंज और कानपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। Weather Forecast Today Live

पंजाब में भी हो सकती है बारिश
बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, बरनाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, जालंधर, कपूरथला और मोगा में बारिश जारी रहेगी।  यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में भारी बारिश की संभावना
कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में भी आज बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  आपको बता दें कि हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़ से हुई तबाही के कारण अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर सड़कें बह गई हैं। राज्य में कुल 199 सड़कें बंद हैं। फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है।

गुजरात में भारी बारिश की संभावना
अरावली, बनासकांठा, भरूच,  कच्छ, अमरेली, आणंद, भावनगर और गांधीनगर में आज मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। Weather Forecast Today Live

यूपी में भारी बारिश की संभावना
देवरिया, एटा, इटावा, झांसी, कानपुर, वाराणसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गोरखपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, फैजाबाद और गोरखपुर में भारी बारिश की संभावना है।