Rain Alert Today: बारिश का कहर, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक, रेड अलर्ट जारी, मूसलाधार बारिश की IMD ने दी चेतावनी
जाने मौसम का पूर्वानुमान
Rain Alert Today: इन दिनों देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। कहीं सड़कें जलमग्न हैं, तो कहीं पहाड़ दरक रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 अगस्त को रेड और येलो अलर्ट जारी करते हुए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रविवार रात मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई।
उत्तराखंड: स्कूल बंद, राहत कार्य प्रभावित
उत्तराखंड में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के धराली इलाके में भारी बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में भी देरी हो रही है। Rain Alert Today
दिल्ली-एनसीआर: बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी
रविवार रात से राजधानी दिल्ली और उसके आसपास लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जलभराव, ट्रैफिक जाम और खराब जल निकासी व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
उत्तर प्रदेश: दो दिन का अलर्ट, पूर्वी जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। Rain Alert Today
बिहार: नदियाँ उफान पर, बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने बिहार में भी 12 और 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज और मधुबनी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गंगा, कोसी, कमला बलान और गंडक जैसी नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ आ रही है।
मध्य भारत और दक्षिणी राज्य भी अलर्ट पर हैं
मौसम विभाग ने 13 से 17 अगस्त तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में फ़सलों को नुकसान, नदियों और नालों के उफान पर होने और सड़कें जाम होने की आशंका है। Rain Alert Today
हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन और सड़कें बंद, अरबों रुपये का नुकसान
पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश ने कहर बरपाया है। अगले सात दिनों तक भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी ज़िलों में स्थिति गंभीर है। कई सड़कें बंद हैं, बिजली गुल है और संचार सेवाएँ बाधित हैं। अनुमान के मुताबिक, राज्य को अब तक 1 अरब रुपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है।
प्रशासन अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह
मौसम विभाग और राज्य सरकारों ने नागरिकों से नदियों और नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है। Rain Alert Today