{"vars":{"id": "128079:4982"}}

October Holidays 2025: अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की भरमार, स्कूल, कॉलेज, बैंक इतने दिन रहेंगे बंद

जाने विस्तार से 

 

October Holidays 2025: सितंबर का महीना अब खत्म होने वाला है। लेकिन, त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली, करवाचौथ, छठ जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। यानी की अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों से भरा होने वाला है। इसका मतलब है बच्चे हों या कर्मचारी सभी को जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं। 

हालांकि, इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि छुट्टियों की तारीखें राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर में किस-किस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार October Holidays 2025
महीना शुरू होते ही 1 अक्टूबर को महानवमी का त्योहार है। इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती है। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज सहित दिवाली समारोह के लिए 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। महीने के अंत में छठ पूजा का त्योहार 27-28 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

कब-कब होंगी छुट्टियां? (October 2025 Holiday)
1 अक्टूबर- महानवमी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबर- गांधी जयंती और विजयादशमी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा, बैंक बंद रहेंगे
4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा बैंक बंद रहेंगे
6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा, बैंकों की छुट्टी रहेगी
7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
10 अक्टूबर - करवा चौथ, बैंकों और महिला कर्मचारियों की
18 अक्टूबर- धनतेरस, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
20 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबर- दिवाली, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
22 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
23 अक्टूबर- भैया दूज, स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
27 अक्टूबर- हलषष्ठी (ललई छठ), स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
28 अक्टूबर- छठ पूजा, स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी October Holidays 2025