{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Haryana BPL Family: हरियाणा में 6.36 लाख BPL परिवारों को सूची से हटाया गया, अब नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

हरियाणा सरकार ने BPL में आने वाले परिवारों की नई सूची जारी की है, जिसमें बीते 3 महीनों में 6.36 लाख से अधिक परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया है। जिन परिवारों की सालाना आय ₹1.80 लाख से अधिक हो गई है, उन्हें अब अगस्त 2025 से मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। यह कदम परिवार पहचान पत्र (PPP) के तहत की गई ई-स्क्रूटनी के आधार पर उठाया गया है।
 

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार ने BPL में आने वाले परिवारों की नई सूची जारी की है, जिसमें बीते 3 महीनों में 6.36 लाख से अधिक परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया है। जिन परिवारों की सालाना आय ₹1.80 लाख से अधिक हो गई है, उन्हें अब अगस्त 2025 से मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। यह कदम परिवार पहचान पत्र (PPP) के तहत की गई ई-स्क्रूटनी के आधार पर उठाया गया है।

अब इन परिवारों को अगस्त महीने से सरकारी योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन नहीं दिया जाएगा. खाद्य आपूर्ति निदेशालय ने 30 जून तक का जो डाटा जारी किया है, उसके अनुसार अब प्रदेश के 46 लाख 14 हजार 604 परिवार ही बीपीएल श्रेणी में रह गए हैं. जून में बीपीएल परिवारों की संख्या 48 लाख, मई में 49.22 लाख और अप्रैल में करीब 52.50 लाख थी. 

यानी केवल तीन महीनों में प्रदेश में 6 लाख 36 हजार 136 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं. सबसे अधिक कार्ड फरीदाबाद में रद्द किए गए हैं, जहां 20,266 कार्ड हटाए गए. इसके बाद पानीपत में 15,502 और करनाल में 15,059 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं.

यह रही लिस्ट 
जिला          कटे कार्ड 
अंबाला    14501
भिवानी    5298
चरखी दादरी    1568
फरीदाबाद    20266
फतेहाबाद    6172
गुरुग्राम    14301
हिसार    8656
झज्जर    7715
जींद    5593
कैथल    8783
करनाल    15059
कुरुक्षेत्र    10278
महेंद्रगढ़    2768
नूंह    2604
पलवल    4384
पंचकूला    2785
पानीपत    15502
रेवाड़ी    4412
रोहतक    9210
सिरसा    7896
सोनीपत    12498
यमुनानगर    10964