{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Bikaner Crime: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, खींची तस्वीर, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, केस दर्ज 

 

Bikaner Crime: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला गजनेर थाने का है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी करती है और आरोपी मनीराम से उसकी मुलाकात हुई थी।

करीब एक साल पहले, आरोपी उसे अपने घर ले गया और नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। जब उसे होश आया, तो उसे इस बात का पता चला। जब उसने आरोपी को फटकार लगाई, तो वह तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने उसे शादी का झांसा दिया। करीब छह महीने पहले वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को बताया कि उसके गर्भ में बच्चा है, तो उसने कहा कि वह गर्भपात करा देगा और शादी करने से इनकार कर दिया। Bikaner Crime

आरोपी ने उससे स्टांप और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी से परेशान होकर उसने अपने परिवार को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।