Bikaner: 3 दिन बंद रहेगी अनाज मंडी, सरकार के खिलाफ व्यापारियों ने उठाई आवाज
Aug 22, 2025, 12:11 IST
Bikaner: बीकानेर अनाज मंडी परिसर में आम उपभोक्ता वस्तुओं जैसे आटा, मैदा, सूजी, दालें, चावल, तेल, पशु आहार, खली व अन्य वस्तुओं की बिक्री पर 0.50% उपभोक्ता शुल्क लगाने के विरोध में गुरुवार को बीकानेर अनाज मंडी पूर्ण रूप से बंद रही। गुरुवार को जयपुर स्थित राजस्थान खाद्य पदार्थ उपज व्यापार संघ में सभी 247 मंडियों की आम बैठक हुई।
बैठक में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। बैठक में प्रदेश भर के व्यापारियों ने इस सरकारी आदेश को मंडियों में काम करने वाले व्यापारियों के हितों के खिलाफ दमनकारी कदम बताया।
जयपुर आम बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 से 24 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक राज्य की सभी 247 अनाज मंडियां पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। सोमवार को जयपुर में राजस्थान खाद्य पदार्थ उपज व्यापार संघ की आम बैठक में एक और निर्णय लिया जाएगा।
Bikaner: