{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Bikaner News: गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलसी, इलाज दौरान हुई मौत 

परिजनों ने लगाया इंडेन गैस डीलर पर लापरवाही का आरोप 

 

Bikaner News: इंडेन गैस डीलर फ्लेम गैस सर्विस के कर्मचारियों की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के रानीसर बास में हुई। रानीसर बास निवासी स्वर्गीय गोविंद राम भाटी की पत्नी पुष्पा देवी गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गईं। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतका के बेटे धनराज भाटी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने एक नया गैस सिलेंडर खरीदा था, जिसमें थोड़ा रिसाव हो रहा था। उन्होंने फ्लेम गैस सर्विस को सूचित किया, जिन्होंने बताया कि सिलेंडर नया होने के कारण कभी-कभी ऐसा होता है। Bikaner News

धनराज ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह 6 बजे जब उनकी माँ पुष्पा देवी चाय बनाने के लिए रसोई में गईं, तो एक विस्फोट हुआ, जिससे उनकी माँ पुष्पा देवी पूरी तरह से जल गईं। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और माताजी पुष्पा देवी को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहाँ उन्हें भर्ती कराया गया। हालाँकि, 5 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

धनराज ने रिपोर्ट में बताया कि लालगढ़ पैलेस रोड स्थित इंडेन गैस डीलर फ्लेम गैस सर्विस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। अगर उनकी दी गई जानकारी पर ध्यान दिया जाता, तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Bikaner News