{"vars":{"id": "128079:4982"}}

Bikaner: पारिवारिक विवाद में हुआ तलवार-लाठी से हमला, एक गंभीर रूप से घायल, कोटगेट थाना क्षेत्र का मामला 

 

Bikaner: कोटगेट थाने के पास शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। बांद्राबास गुर्जर कब्रिस्तान के पास रहने वाले प्रकट सिंह का अपने रिश्तेदारों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। 

बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर प्रकट सिंह और उसके चाचा पर तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया। प्रकट सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके चाचा को मामूली चोटें आईं। 

घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्रकट सिंह का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।