Bikaner: ASI कमला अदलान का निधन, पुरे पुलिस विभाग में शोक की लहर
Aug 2, 2025, 17:04 IST
Bikaner News: बीकानेर के पुलिस विभाग से दुखद खबर आई है। बीकानेर पुलिस विभाग में तैनात एएसआई कमला अदलान का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, कमला अदलान लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं।
आज शनिवार, 2 अगस्त को उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 3 अगस्त को होगी। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
अदलान एक हंसमुख पुलिस अधिकारी थी। कमला अदलान के पति अशोक अदलान भी पुलिस विभाग में एएसआई हैं। Bikaner News