बीकानेर : रामभद्राचार्य महाराज के मुखारबिंद से राम कथा का वर्णन दार्शनिक और अतुलनीय है
Dec 2, 2023, 12:34 IST
बीकानेर । श्रीराम कथा के समापन पर दर्शन करने पहुंचे व आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक उद्यमियों की अहम भूमिका रही है। जिसमें सक्रियता व सोच से कई सफलताएं अर्जित कर पीढियों को संदेश दिया है। इस अवसर पर मधाराम कुलरिया व भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया नै आशीर्वाद लिया। भामाशाह व उद्योगपति भंवर-नरसी-पुनम कुलरिया ने बताया कि जगदगुरु सनातन धर्म के प्रतीक है। वे सनातन धर्म की रक्षा और भगवान श्रीराम को लोगों तक कथा के माध्यम से पहुंचा रहे है। यह प्रशंसनीय और सनातन धर्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी है। रामभद्राचार्य महाराज जी के नोखा के भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लेते। मुखारबिंद से राम कथा का वर्णन दार्शनिक है, अतुलनीय है तथा साक्षात प्रभु राम के आशीर्वाद के समान है। स्वामी जी धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के माध्यम से दीन दुखियों, दिव्यांगों एवं विद्यार्थियों की सेवा करने के साथ शिक्षा प्रदान करने कार्य कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की।

